डाउनलोड करें
फ़ीचर
कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपचैनलMeta AIस्टेटससुरक्षा
प्राइवेसीब्लॉगऐपहेल्प सेंटरबिज़नेस के लिए
लॉग इन
डाउनलोड करें

प्राइवेट तरीके से मैसेज भेजें

आपकी प्राइवेसी हमारी प्राथमिकता है. WhatsApp पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के ज़रिए आपके पर्सनल मैसेज, फ़ोटो, कॉल्स और बहुत कुछ, सिर्फ़ आपके और उन लोगों के बीच ही रहता है जिन्हें आप चुनते हैं. इसका मतलब है कि WhatsApp भी इन्हें देख नहीं सकता.

WhatsApp का स्क्रीनशॉट, जिसमें मैसेज का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन दिखाई दे रहा है

चाहे आपकी सीक्रेट बातें हों, कोई उलझन हो या फिर मज़ेदार जोक, WhatsApp की प्राइवेसी से आपकी हर बातचीत सुरक्षित रहती है.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

WhatsApp पर पर्सनल मैसेज, कॉल्स, फ़ोटो और वीडियो पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की वजह से डिजिटल लॉक लग जाता है. इस लॉक को खोलने की डिजिटल चाबी सिर्फ़ आपके और उन्हीं के पास होती है जिन्हें मैसेज मिला है.

प्राइवेसी की अतिरिक्त लेयर

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के अलावा,WhatsApp आपकी हर चैट में सुरक्षा की अतिरिक्त लेयर भी जोड़ता है.

कंट्रोल करें कि आपको कितनी प्राइवेसी चाहिए

WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स के ज़रिए आप यह तय कर सकते हैं कि आप क्या शेयर करेंगे, किसे ऑनलाइन दिखेंगे या आपसे कौन बात कर सकता है.

WhatsApp प्लेटफ़ॉर्म, जिस पर 'लॉक की गई चैट्स' और 'चैट्स को आर्काइव में भेजें' फ़ीचर दिखाई दे रहा है

चैट लॉक

पासवर्ड के ज़रिए आपकी सीक्रेट चैट्स की सुरक्षा बनी रहती है, ताकि आप उन्हें प्राइवेट और सुरक्षित रख सकें. लॉक की गई चैट्स को चैट लिस्ट से छिपाकर अलग से 'लॉक की गई चैट्स' फ़ोल्डर में रखा जाएगा, ताकि उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति न देख सके जो आपका फ़ोन इस्तेमाल कर रहा है.

और जानें

गायब होने वाले मैसेज

गायब होने वाले मैसेज की मदद से आप यह कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन-से मैसेज आपके पास बने रहें और वे कितनी देर तक उपलब्ध रहें. इसके लिए आपको उन्हें गायब होने के लिए सेट करना होगा.

और जानें
WhatsApp प्लेटफ़ॉर्म, जिस पर 'एन्क्रिप्शन म्यूट करें' और 'गायब होने वाले मैसेज' फ़ीचर वाले ग्रुप दिखाई दे रहे हैं
WhatsApp प्लेटफ़ॉर्म के फ़ीचर 'अनजान लोगों की कॉल्स को म्यूट करें' का स्क्रीनशॉट

अज्ञात लोगों की कॉल को म्यूट करें

इससे स्पैम और अज्ञात लोगों की कॉल पर रोक लगाई जा सकती है, ताकि आप उन्हीं बातों पर फ़ोकस कर सकें जो आपके लिए मायने रखती हैं.

और जानें

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड
बैकअप

अपने ऑनलाइन बैकअप को प्राइवेट रखें. एन्क्रिप्टेड बैकअप ऑन करें और iCloud या Google Drive में सेव किए गए अपने मैसेज को WhatsApp के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की मदद से सुरक्षित रखें.

और जानें
बैकग्राउंड में चलने वाले 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बैकअप' फ़ीचर का स्क्रीनशॉट
WhatsApp ऐप के फ़ीचर 'पिछली बार देखा गया' और 'ऑनलाइन' का स्क्रीनशॉट

'पिछली बार देखा गया’
और ‘ऑनलाइन’

सिर्फ़ उन्हें दिखें, जिन्हें आप दिखना चाहते हैं. आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को कस्टमाइज़ करके यह चुन सकते हैं कि कौन यह देख सकेगा कि आप अभी ऑनलाइन हैं या नहीं और पिछली बार आपने WhatsApp का इस्तेमाल कब किया था.

और जानें

सुरक्षा

हैकर्स और स्कैमर्स से अपने अकाउंट को बचाएँ और अनचाही चैट्स को रोकें.

और जानें
WhatsApp ऐप के सुरक्षा से जुड़े फ़ीचर 'ब्लॉक करें और डिलीट करें' का स्क्रीनशॉट
WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स का स्क्रीनशॉट, जिसमें हर स्टेप को समझाया गया है

प्राइवेसी चेकअप

WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स को पर्सनलाइज़ करना बेहद आसान है, क्योंकि इसके हर स्टेप में आपको गाइड किया जाता है, ताकि आपका WhatsApp सुरक्षित और प्राइवेट बना रहे. अपने लिए सुरक्षा का सही स्तर चुनें.

और जानें
WhatsApp पर फ़ोटो और वीडियो भेजने के 'एक बार देखें' फ़ीचर का स्क्रीनशॉट. इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने पर फ़ोटो और वीडियो एक बार देखे जाने के बाद गायब हो जाते हैं

एक बार देखें

ऐसे फ़ोटो और वीडियो भेजें, जो देखे जाने के बाद चैट से गायब हो जाते हैं. यह उन पलों के लिए बेहतर है जिन्हें आप सेव नहीं करना चाहते हैं.

और जानें
WhatsApp के 'ग्रुप की सेटिंग्स' फ़ीचर का स्क्रीनशॉट, जिसमें ग्रुप की जानकारी एडिट करने और मेंबर्स को जोड़ने या हटाने के तरीके दिखाई दे रहे हैं

ग्रुप की प्राइवेसी सेटिंग्स

आप चुन सकते हैं कि आपको ग्रुप चैट में कौन शामिल कर सकता है. इससे आप अपनी प्राइवेसी और अनचाहे मैसेज को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं.

और जानें
WhatsApp पर प्रोफ़ाइल फ़ोटो की प्राइवेसी सेटिंग का स्क्रीनशॉट

प्रोफ़ाइल फ़ोटो की प्राइवेसी

तय करें कि आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो किसे दिखाई देगी.

WhatsApp ऐप पर स्टेटस की प्राइवेसी सेटिंग्स का स्क्रीनशॉट

स्टेटस की प्राइवेसी

चुनें कि आपके स्टेटस अपडेट कौन देख सकता है. इसके लिए उन लोगों या ग्रुप्स को स्टेटस ऑडियंस में जोड़ें या मेंशन करें जिनके साथ आप अपना स्टेटस शेयर करना चाहते हैं.

और जानें
WhatsApp के फ़ीचर 'प्राइवेसी सेटिंग्स को लॉक करें' का स्क्रीनशॉट, जिसमें Face या Touch ID और फ़िंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल किया जाता है

Face या Touch ID और फ़िंगरप्रिंट लॉक

WhatsApp को लॉक करके अपनी प्राइवेसी का कंट्रोल अपने हाथ में रखें, ताकि कोई और आपकी चैट न देख सके.

किसी को पता चले बिना WhatsApp ग्रुप छोड़ने का स्क्रीनशॉट

बिना किसी को पता चले, ग्रुप छोड़ें

अगर आप चैट छोड़ना चाहते हैं, तो आपके ग्रुप में इसका नोटिफ़िकेशन नहीं भेजा जाएगा. इससे आपके एक्शन प्राइवेट रहेंगे और आप अपने हिसाब से चीज़ें कंट्रोल कर सकेंगे.

क्या आपको और मदद चाहिए?

अक्सर पूछे जाने वाले सभी सवाल देखें
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन क्या होता है?
टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन क्या होता है?
क्या WhatsApp प्राइवेट और सुरक्षित है?
WhatsApp पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स कैसे बदलें?
WhatsApp पर आपकी प्राइवेसी से जुड़े सवालों के जवाब देना.
अक्सर पूछे जाने वाले सभी सवाल देखें
मार्केट में माँ और बेटी एक-दूसरे की ओर देखकर मुस्कुराती हुईं

कॉलिंग

और जानें
दो दोस्त WhatsApp के ज़रिए वीडियो कॉल पर जुड़ने के लिए मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए हँस रहे हैं

ग्रुप

और जानें
WhatsApp पर चैट करते समय मोबाइल डिवाइस की ओर देखकर हँसती हुई महिला

Meta AI

और जानें
बाहर हँसते हुए दोस्तों के साथ बैठकर मुस्कुराती हुई महिला

मैसेजिंग

और जानें

चैनल

और जानें

स्टेटस

और जानें
बिज़नेस के सिलसिले में अपने क्लाइंट से संपर्क करने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करता हुआ बिज़नेस ओनर

WhatsApp
Business

और जानें
डाउनलोड करें
WhatsApp का मुख्य लोगो
WhatsApp का मुख्य लोगो
डाउनलोड करें

हमारा काम क्या है

फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

हम कौन हैं

हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

WhatsApp का इस्तेमाल करें

Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

क्या आपको मदद चाहिए?

हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
डाउनलोड करें

2026 © WhatsApp LLC

शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप