जिन्दगी ने कहा यूं ही चलते चलो
तुम कदम आगे अपना बढ़ाते चलो ।1।
मुश्किलें राह में आएंगे ही सनम
फिर भी तुम हंसते मुस्कुराते चलो ।2।
एक दिन गुलिस्तां गुल से भर जाएगी
इश्क़ के फूल तुम तो खिलाते चलो ।3।
एक दिन ये ज़माना तेरा हो जाएगा
हांथ तुम दोस्ती का बढ़ाते चलो ।4।

