यूँ गणतंत्र में अपना योगदान करना है

यूँ गणतंत्र में अपना योगदान करना है …

यूँ गणतंत्र में अपना योगदान करना है
अपने मत से अपना मतदान करना है l1l
यूँ ही व्यर्थ न जाने दो एक भी वोट
अपने एक वोट का सम्मान करना है l2l
अवसर मिला है जनादेश का यारों तो
अपने लोकतंत्र पे अभिमान करना है l3l
तन मन राष्ट्र के लिए हो जिसका ऐसे
किसी योग्य को अपना कप्तान करना है l4l
इस पर्व में उपयुक्त प्रत्याशी को चुन कर
जग में जय हिंद का जय गान करना है l5l

ज़िन्दगी ने कहा

जिन्दगी ने कहा यूं ही चलते चलो
तुम कदम आगे अपना बढ़ाते चलो ।1।

मुश्किलें राह में आएंगे ही सनम
फिर भी तुम हंसते मुस्कुराते चलो ।2।

एक दिन गुलिस्तां गुल से भर जाएगी
इश्क़ के फूल तुम तो खिलाते चलो ।3।

एक दिन ये ज़माना तेरा हो जाएगा
हांथ तुम दोस्ती का बढ़ाते चलो ।4।

मोबाइल के क़िस्से

मोबाइल के क़िस्से अजब गजब है यार
हैलो कहते ही वक्त की न खबर है यार ।।

संदेश का लेना देना फोटो शेयर है यार
फ़ेसबुक इंस्टा ट्विटर में हर खबर है यार ।।

पढ़ना लिखना या फिर टाइम पास करने
को जाए के यूट्यूब गूगल का असर है यार ।।

एक दीप … संस्कृति

एक दीप… संस्कृति
संस्कार के लिए
एक दीप… विजय
शौर्य के लिए
एक दीप… मन
घर प्रकाश के लिए
एक दीप … वीरों के लिए
अनेक दीप … राष्ट्र के लिए ।।
।। दीपावली की ढ़ेरों शुभकामनाएं।।

Please click below link 👇

धनतेरस / dhanteras

धनतेरस में इस बार सोने चाँदी या कोई कीमती वस्तु के साथ एक दुसरे का प्यार भी घर लायें …

Please visit below link 👇

धनतेरस की ढ़ेरों शुभकामनाएं / Happy dhanteras

धूप और भूख दोनों से है रिश्ता … !!

जीवन में अक्सर भूख की जलन
जहान की धूप से तेज लगती है ।।

इस जहान में यारों अमीरों को
गरीबों की जरुरत व्यर्थ लगती हैं ।।

तू कितना भी मान ले यज्ञ पाक
मोहब्बत जहान में गुनाह लगती है ।।

दीवानों की ख़यालात तो देखिए
प्रेमिका की नज़र क़ातिल लगती है ।।

धूप और भूख दोनों से है रिश्ता
मगर गरीब इसे कहाँ जतलाती है ।।

एक तेरा एक मेरा दिल है … !!

बात हम दोनों कि मैंने तो की है
एक तेरा एक मेरा ये दिल है ।।

चाहिए क्यों तीसरा और भला
के जवां तेरा जवां मेरा दिल है ।।

काला टिका क्यों लगायें भला
जब तेरे चेहरे में काला तिल है ।।

ज़बाँ से न बोल मैं सब सुन रहा
के तेरी धड़कड़ों में मेरा सिर है ।।

मुझे फ़कीरा बना दिया है के
इश्क़ ने ऐसे फाड़ा मेरा बिल है ।।