
Apple School Manager में लॉग फ़ाइलें पढ़ें
Apple School Manager आपके द्वारा की जाने वाली सभी ऐक्टिविटी का लॉग रखता है। किसी ऐक्टिविटी के विफल हो जाने की अवस्था में ये लॉग फ़ाइलें समस्या निवारण का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत होती हैं। यदि कोई ऐक्टिविटी विफल हो जाती है, तो लॉग फ़ाइल की समीक्षा करें, एरर के स्थान का पता लगाएँ और इसे ठीक करें और इसके बाद दोबारा ऐक्टिविटी की कोशिश करें।
ऐक्टिविटी | लॉग फ़ाइल संदेश |
---|---|
साइन इन जानकारी बनाएँ। | .csv या PDF जेनरेट करता है और साइन इन जानकारी के साथ मेल संदेश भेजता है। |
सत्यापन कोड बनाएँ। | .csv या PDF जेनरेट करता है और सत्यापन कोड के साथ मेल संदेश भेजता है। |
पासवर्ड नीति सेट करें। | विद्यार्थियों की पासवर्ड नीति बदलता है। |
किसी स्थान को कोई भूमिका असाइन करें। | किसी खाते में भूमिका और स्थान जोड़ता है। |
“प्रबंधित Apple खाता” संपादित करें। | किसी खाते का “प्रबंधित Apple खाता” संपादित करता है। |
अपने स्रोत से डिस्कनेक्ट करें। | आपकी विद्यार्थी सूचना प्रणाली (वि.सू.प्र) या आपके सुरक्षित फ़ाइल ट्रांसफ़र प्रोटोकॉल (SFTP) अपलोड से डिस्कनेक्ट करता है और समस्त खातों और कक्षाओं को स्थानीय रूप से Apple School Manager में सहेजता है। |
किसी खाते को डिलीट करें। | किसी खाते को डिलीट किए जाते हैं। |
किसी खाते को निष्क्रिय करें। | किसी खाते को निष्क्रिय किए जाते हैं। |
किसी खाते को फिर से सक्रिय करें। | किसी खाते को फिर से सक्रिय किए जाते हैं। |
कक्षाओं में विद्यार्थियों को जोड़ें। | विशिष्ट कक्षाओं में विद्यार्थी या विद्यार्थियों को जोड़े जाते हैं। |
कक्षाओं को डिलीट करें। | कक्षाओं को डिलीट किए जाते हैं। |
कक्षा स्थान बदलें। | कक्षा का स्थान बदलता है। |
ऐक्टिविटी सिंक करें। | रिकॉर्ड ऑटोमैटिकली सिंक करता है। |
डिवाइस असाइन करें। | चयनित डिवाइस असाइन किए जाते हैं। |
सर्वर को फिर से असाइन और डिलीट करें। | चयनित मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (मो.डि.प्र) सर्वर फिर से असाइन और डिलीट किए जाते हैं। |
डिवाइस को अनअसाइन करें। | चयनित डिवाइस अनअसाइन किए जाते हैं। |
सर्वर को अनअसाइन और डिलीट करें। | चयनित मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (मो.डि.प्र) सर्वर फिर से अनअसाइन और डिलीट किए जाते हैं। |
डिवाइस को रिलीज़ करें। | चयनित डिवाइस रिलीज़ किए जाते हैं। |
स्कूलवर्क में सुधार को सक्षम करें। | Apple को विद्यार्थियों का और प्रशिक्षकों का “स्कूलवर्क” का प्रयुक्त डेटा किसी गैर-व्यक्तिगत रूप से पहचानने योग्य तरीक़े से प्रोसेस करने की अनुमति देता है। इसके लिए वह मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों का उपयोग करता है, ताकि “स्कूलवर्क” में सुधार किया जा सके। |
स्कूलवर्क में सुधार को अक्षम करें। | Apple को विद्यार्थियों का और प्रशिक्षकों का “स्कूलवर्क” का प्रयुक्त डेटा किसी गैर-व्यक्तिगत रूप से पहचानने योग्य तरीके से प्रोसेस करने की अनुमति नहीं देता है। इसके लिए वह मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों का उपयोग करता है, ताकि “स्कूलवर्क” में सुधार किया जा सके। |
कोई लॉग फ़ाइल पढ़ें
Apple School Manager
में उस भूमिका वाले यूज़र से साइन इन करें, जो लॉग फ़ाइलों को पढ़ सकता है।
साइडबार में “ऐक्टिविटी”
को चुनें।
खुलने वाली सूची में वह श्रेणी और इवेंट खोजें जो आप चाहते हैं और फिर उसे चुनें। कैसे खोजें देखें।
“डाउनलोड लॉग” चुनें, फिर फ़ाइलें डाउनलोड करने के लिए अपने वेब ब्राउज़र द्वारा उपयोग किए गए फ़ोल्डर में फ़ाइल ढूँढें, फिर फ़ाइल खोलें और एरर का पता लगाएँ।
लॉग एरर
Apple School Manager में आप पूरी हो चुकी लॉग फ़ाइलों को पढ़कर एरर का पता लगा सकते हैं। यदि कोई ऐक्टिविटी सफलतापूर्वक पूर्ण होती है, तो Apple School Manager लॉग संदेश “अपडेट किया गया” जेनरेट करता है। यदि कोई ऐक्टिविटी पूरी होने में विफल हो जाती है, तो लॉग फ़ाइल आपको यह समझने में सहायता करने के लिए संदेश जेनरेट करती है कि एरर को कैसे सुधारें। नीचे लॉग संदेश, उनके वर्गीकरण, विवरण, और संबद्ध ऐक्टिविटी दी गई है। किसी ऐक्टिविटी के विफल हो जाने पर लॉग फ़ाइल में इन संदेशों की खोज करें।
लॉग संदेश | वर्गीकरण | विवरण | संबद्ध ऐक्टिविटी |
---|---|---|---|
NOT_ENOUGH _PRIVILEGE | WARNING | कोई विशेषाधिकार नहीं | साइन इन जानकारी बनाएँ। सत्यापन कोड बनाएँ। पासवर्ड नीति सेट करें। किसी खाते में भूमिका और स्थान असाइन करें। किसी खाते को डिलीट करें। किसी खाते को निष्क्रिय करें। किसी खाते को फिर से सक्रिय करें। कक्षाओं में विद्यार्थियों को जोड़ें। कक्षाओं को डिलीट करें। कक्षा स्थान बदलें। “प्रबंधित Apple खाता” संपादित करें। |
OPERATION_NOT _ALLOWED | WARNING | सक्रिय खाता | किसी खाते को डिलीट करें। किसी खाते को फिर से सक्रिय करें। |
OPERATION_NOT _ALLOWED | WARNING | नया और सिंक किया गया खाता | किसी खाते को डिलीट करें। |
OPERATION_NOT _ALLOWED | WARNING | निष्क्रिय खाता | साइन इन जानकारी बनाएँ। सत्यापन कोड बनाएँ। पासवर्ड नीति सेट करें। किसी स्थान को कोई भूमिका असाइन करें। |
NOT_FOUND | WARNING | डिलीट या दावा किया गया खाता | साइन-इन जानकारी बनाएँ। सत्यापन कोड बनाएँ। पासवर्ड नीति सेट करें। किसी स्थान को कोई भूमिका असाइन करें। किसी खाते को डिलीट करें। किसी खाते को निष्क्रिय करें। किसी खाते को फिर से सक्रिय करें। |
NO_EMAIL | WARNING | फ़ाइल में कोई ईमेल नहीं | साइन इन जानकारी बनाएँ। सत्यापन कोड बनाएँ। |
EMAIL_UNAVAILABLE _AS_MAID | WARNING | “प्रबंधित Apple खाता” के रूप में ईमेल अनुपलब्ध है | रोस्टर सिंक। |
USERNAME_CONFLICT _WITH_EXISTING _APPLE_ID_ISSUE | WARNING | एक Apple खाता पहले से उपयोग में है | “प्रबंधित Apple खाता” के रूप में ईमेल अनुपलब्ध है। |
INTERNAL_ERROR | ERROR | सर्वर एरर | साइनइन जानकारी बनाएँ। सत्यापन कोड बनाएँ। |
OPERATION_NOT _ALLOWED_BY _VPP | ERROR | खाते से संबद्ध लाइसेंस | किसी खाते को डिलीट करें। |
NOT_ENOUGH _PRIVILEGE | WARNING | यूज़र नहीं | साइन इन जानकारी बनाएँ। सत्यापन कोड बनाएँ। पासवर्ड नीति सेट करें। |
OPERATION_NOT _ALLOWED | WARNING | पासवर्ड नीति सिंक की गई | पासवर्ड नीति सेट करें। |
NOT_ENOUGH _PRIVILEGE | WARNING | स्वयं को निष्क्रिय किया जा रहा है | खाते को निष्क्रिय करें। |
OPERATION_NOT _ALLOWED | WARNING | नया मैनुअल खाता | किसी खाते को निष्क्रिय करें। |
APPROVE_ADMIN _REQUEST_AND _CREATE_REPORT | COMPLETED _WITH_SUCCESS | ऑनबोर्डिंग | अनुरोध की अनुमति देना, डाउनलोड करने योग्य क्रेडेंशियल्स। |
APPROVE_ADMIN _REQUEST_AND _EMAIL | COMPLETED _WITH_FAILURE | ऑनबोर्डिंग | अनुरोध की अनुमति देना, क्रेडेंशियल्स ईमेल करना। |
DENY_ADMIN _REQUEST | COMPLETED _WITH_ERROR | ऑनबोर्डिंग | अनुरोध अस्वीकार करना। |
ANALYTICS _PERSON_OPT _OUT | COMPLETED _WITH_SUCCESS | स्कूलवर्क में सुधार | व्यक्ति के लिए “स्कूलवर्क में सुधार” से ऑप्ट आउट करें। |
ANALYTICS _PERSON_OPT _IN | COMPLETED _WITH_SUCCESS | स्कूलवर्क में सुधार | व्यक्ति के लिए “स्कूलवर्क में सुधार” में ऑप्ट इन करें। |
NOT_FOUND | WARNING | कक्षा डिलीट की गई | कक्षाओं में विद्यार्थी जोड़ें। |
OPERATION_NOT _ALLOWED | WARNING | कक्षा सिंक की गई | कक्षाओं में विद्यार्थी जोड़ें। कक्षाओं को डिलीट करें। कक्षा स्थान बदलें। |
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT | OPERATION_NOT _ALLOWED | डिवाइस असाइन करें | चयनित डिवाइस असाइन किए जाते हैं। रिलीज़ की स्थिति में डिवाइस। मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (मो.डि.प्र) सर्वर मौजूद नहीं है। |
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT | OPERATION_NOT _ALLOWED | सर्वर को फिर से असाइन और डिलीट करें | फिर से असाइन करना और चुने गए मो.डि.प्र सर्वर को डिलीट करना। |
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT | OPERATION_NOT _ALLOWED | डिवाइस को अनअसाइन करें | चयनित डिवाइस अनअसाइन करें। रिलीज़ की स्थिति में डिवाइस। मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (मो.डि.प्र) सर्वर मौजूद नहीं है। |
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT | OPERATION_NOT _ALLOWED | सर्वर को अनअसाइन करें और डिलीट करें | चयनित मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (मो.डि.प्र) सर्वर फिर से अनअसाइन और डिलीट करें। |
INTERNAL_ERROR INVALID_INPUT | OPERATION_NOT _ALLOWED | डिवाइस को रिलीज़ करें | चयनित डिवाइस रिलीज़ करें। रिलीज़ की स्थिति में डिवाइस। मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (मो.डि.प्र) सर्वर मौजूद नहीं है। |
FIRST_NAME _EMPTY LAST_NAME _EMPTY EMAIL_ EMPTY | INTERNAL_ERROR OPERATION_NOT _ALLOWED SYNC_SCIM _ACCOUNTS | SCIM खाते सिंक करें | SCIM का उपयोग करके Microsoft Entra ID या अपने पहचान प्रदाता (IdP) से खाते सिंक करें। |