यह Google Workspace के वर्शन और Google Admin console में मौजूद अन्य सशुल्क सदस्यता पर लागू होता है.
यहां Google की सेवा के लिए बिलिंग से जुड़े कुछ गड़बड़ी के मैसेज दिए गए हैं. किसी मैसेज की संभावित वजह या उसे ठीक करने का तरीका देखने के लिए, उस पर क्लिक करें.
संभावित गड़बड़ी के मैसेज
कोई (आंतरिक) गड़बड़ी हुई है. कृपया फिर से कोशिश करें
- अपने ब्राउज़र की कैश मेमोरी और कुकी मिटाएं. इसके बाद, फिर से कोशिश करें.
- किसी दूसरे ब्राउज़र या कंप्यूटर का इस्तेमाल करके, बिलिंग सेटअप करने की कोशिश करें.
- पक्का करें कि आपके पास भरोसेमंद नेटवर्क कनेक्शन हो. इसके बाद, फिर से कोशिश करें.
- किसी दूसरे कार्ड का इस्तेमाल करके भी बिलिंग सेटअप किया जा सकता है. इसके बाद, बाद में कार्ड बदला जा सकता है.
- अगर आपको यह मैसेज लगातार दिखता है, तो कृपया सहायता टीम से संपर्क करें: Google Admin console में साइन इन करें और सहायता पर क्लिक करें
हम आपके अनुरोध को प्रोसेस नहीं कर पा रहे हैं

पुष्टि नहीं हो सकी: आपके वित्तीय संस्थान ने कोई वजह नहीं बताई
आपके कार्ड को अस्वीकार किए जाने की वजह जानने के लिए, कार्ड जारी करने वाले बैंक से संपर्क करें. Google को पेमेंट अस्वीकार होने की सटीक वजह नहीं पता. हालांकि, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से किए गए लेन-देन के अस्वीकार होने के बारे में सामान्य जानकारी देखी जा सकती है.
अनुमति नहीं मिली: क्रेडिट कार्ड की जानकारी अमान्य है
- आपने कार्ड की गलत जानकारी डाली है. कार्ड की गलत जानकारी के बारे में ज़्यादा जानें.
- पूरा कार्ड नंबर बिना किसी स्पेस या डैश के डालें.
- पक्का करें कि नाम और पता सही हो.
अनुमति नहीं दी जा सकी: पुष्टि करने के लिए डाला गया कोड अमान्य है
- पक्का करें कि आपने कार्ड के लिए सही कार्ड वेरिफ़िकेशन नंबर डाला हो. यह कार्ड के पीछे मौजूद तीन या चार अंकों का कोड होता है.
- पक्का करें कि कार्ड की समयसीमा खत्म न हुई हो.
डुप्लीकेट इंस्ट्रुमेंट मिला
इससे पता चलता है कि आपके डोमेन नेम को खरीदने के लिए, एक ही क्रेडिट/डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया था. बिलिंग सेटअप के दौरान, कार्ड नंबर अपने-आप दिखना चाहिए. आपको नंबर डालने या उसमें बदलाव करने की ज़रूरत नहीं है.
इस कार्ड की जानकारी को सही करें या किसी दूसरे कार्ड का इस्तेमाल करें
अगर पेमेंट के तरीके के तौर पर नया कार्ड जोड़ते समय यह गड़बड़ी दिखती है, तो ये तरीके आज़माएं:
- पक्का करें कि आपने कार्ड की जानकारी सही तरीके से डाली हो. अगर ज़रूरी हो, तो जानकारी फिर से डालें.
- अगर जानकारी सही है, तो अपने बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी से संपर्क करें. इससे आपको पता चलेगा कि कार्ड में कोई समस्या है या नहीं.
- अगर इनमें से किसी भी तरीके से समस्या हल नहीं होती है, तो आपको किसी दूसरे कार्ड का इस्तेमाल करना होगा.
लेन-देन अस्वीकार किया गया: पेमेंट का तरीका अमान्य है
- पक्का करें कि आपने कार्ड की जानकारी सही तरीके से डाली हो. अगर ज़रूरी हो, तो जानकारी फिर से डालें.
- अगर जानकारी सही है, तो अपने बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी से संपर्क करें. इससे आपको पता चलेगा कि कार्ड में कोई समस्या है या नहीं.
- अगर इनमें से किसी भी तरीके से समस्या ठीक नहीं होती है, तो पेमेंट का कोई दूसरा तरीका आज़माएं.